Saturday, February 11, 2012


सिन्धी अकादमी द्वारा एकांकी आलेख प्रतियोगिता के परिणाम घोषित

जयपुर। राजस्थान सिन्धी अकादमी द्वारा वित्तीय वर्ष 2011-12 में आयोजित अखिल प्रतियोगिता के परिणामों की घोषणा की गई है।
भारतीय/राज् स्तरीय एकांकी आलेख अकादमी अध्यक्ष नरेश कुमार चंदनानी ने बताया कि अखिल भारतीय स्तर पर भोपाल के श्री  भग॒वान बा॒बा॒णी की एकांकी ’’किराये जा कांधी’’ ने प्रथम, अजमेर के सुरेश बबलाणी की एकांकी ’’गलीचे जा टुकरा’’ ने द्वितीय एवं जयपुर के भगवान अटलाणी की एकांकी ’’सुबुह जो सोझिरो’’ ने तृतीय स्थान प्राप्त किया है।
इसी प्रकार राज्य स्तर पर जयपुर के कन्हैया अगनाणी की एकांकी ’’भली जमन धिअरियूं’’ ने प्रथम, जयपुर के ही गोबिन्द माया की एकांकी ’’सिन्धी बोली’’ ने द्वितीय तथा बीकानेर के मोहन थानवी की एकांकी ’’कहकशां’’ ने तृतीय स्थान प्राप्त किया है।
दीपचन्द तनवाणी
सचिव
Rajasthan Sindhi Academy, Jaipur 

No comments:

Post a Comment